स्थापना 1949

अखिल भारतीय हिंदी महासभा द्वारा हिंदी को संपर्क भाषा के रूप में सम्पूर्ण भारत देश में विकसित करना

संगठन की वैचारिक पृष्ठभूमि, दर्शन एवं स्थापना

अखिल भारतीय हिंदी महासभा केवल एक भाषाई मंच नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना और स्वाधीनता संग्राम की बौद्धिक निरंतरता का एक जीवंत प्रतीक है। वर्ष 1947 में भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई, किंतु स्वाधीनता के साथ ही राष्ट्र के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती देश को भावात्मक एवं भाषाई रूप से एक सूत्र में बांधने की थी। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर वर्ष 1949 में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर, राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त, श्री केदारनाथ जी, श्री रामकिशोर शुक्ला जी, श्री गमन शेवाळे जी और श्री सदाशिव जी जैसे मूर्धन्य साहित्यकारों एवं चिंतकों ने अखिल भारतीय हिंदी महासभा की स्थापना की।

मूल मंत्र: “समन्वय, एकता और विकास”

मूल चेतना: संगठन का स्पष्ट मानना है कि भारत की विविधता ही उसकी शक्ति है। इसलिए हिंदी को अन्य प्रांतीय भाषाओं की प्रतिस्पर्धी के रूप में नहीं, बल्कि उन सभी को जोड़ने वाली ‘संपर्क भाषा’ के रूप में स्थापित करना इसका परम ध्येय रहा है।

राष्ट्रभाषा से विश्व भाषा तक: भारत की बहुभाषिकता का आदर करते हुए, कला, वाणिज्य, विज्ञान और प्रांतीय साहित्य का समन्वय करके देश को पुनः ‘विश्व गुरु’ के पद पर आसीन करना इस संगठन का दीर्घकालिक स्वप्न है।

Close study of an open Hindi manuscript on a wooden reading table

मूल मंत्र: “समन्वय, एकता और विकास”

भारतीय भाषा विषय कला वाणिज्य विज्ञान का समन्वय कर संपूर्ण देश को एकता के सूत्र बांधना एवं उसका संपूर्ण विकास करना किस संगठन का मूलभूत उद्देश्य है यह संगठन विगत वर्षों से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों के माध्यम से भारत के विभिन्न प्रांतो में कार्यक्रम कवि गोष्ठी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करते आ रहा है या संगठन भारत देश के 28 राज्य एवं आठ केंद्र शासित प्रदेश में कार्यरत है विश्व स्तर पर इसकी एक शाखा विश्व हिंदी महासभा के रूप में विगत वर्षों से कार्य कर रही है जिसमें कई देशों में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों का आयोजन नेपाल भूटान वर्मा श्रीलंका जैसे पड़ोसी देश एवं मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका फ़िजी, मॉरीशस, इंग्लैंड, रसिया, जापान जर्मनी देश में कई अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों का आयोजन किया गया है इस संगठन के सदस्य विश्व हिंदी सम्मेलन में हमेशा भाग लेते रहे हैं।

राजनीतिक/संसदीय संदर्भ में

अनुवाद: विधानसभा के कार्य या सभा की कार्यवाही या संसद में होने वाले विधायी कार्य और कामकाज।

“साहित्यिक आदान-प्रदान”

साहित्यिक आदान-प्रदान”का प्रयोग तब किया जाता है जब दो या दो से अधिक अलग-अलग भाषाओं, संस्कृतियों या देशों के लेखक, कवि या संस्थान अपनी साहित्यिक रचनाओं, विचारों, कविताओं या पुस्तकों का आपसी में लेन-देन या अनुवाद करते हैं ताकि एक-दूसरे की संस्कृति को समझा जा सके।

• पुस्तकों का अनुवाद क्षेत्रीय भाषाओं के बीच एक मजबूत साहित्यिक आदान-प्रदान बनाने में मदद करता है।)

.

समन्वय